गम्हरिया: शंकरपुर: पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मधेपुरा पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के आलोक में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। शंकरपुर थाना क्षेत्र के जीवछ वार्ड संख्या-2 निवासी शंभू यादव और रम्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मधेपुरा भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।