सावर: शराबियों का सड़क पर दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा, मेहरूखुर्द की अवैध शराब ब्रांच पर उठे संरक्षण और कार्रवाई के सवाल
Sawar, Ajmer | Jun 5, 2026 मेहरूखुर्द में संचालित अवैध शराब ब्रांच के बाहर शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया,जब शराब के नशे में धुत दो गुटों के बीच विवाद हो गया।देखते ही देखते दोनों पक्ष आम रास्ते पर ही भिड़ गए और करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा चलता रहा।मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।