जमुआ: गांडो गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताकर जांच की मांग की
Jamua, Giridih | May 24, 2026 जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांडो गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह 10 बजे पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।मृतका की पहचान 26 वर्षीय ललिता देवी, पति पवन यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में मातम और तनाव का माहौल बना हुआ है।