गैरतगंज: सुरबरू में हनुमान जयंती महोत्सव में शामिल हुए विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी
ग्राम पंचायत भिलाड़िया के ग्राम सुरबरू में आयोजित हनुमान जयंती महोत्सव कार्यक्रम में गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित किया और क्षेत्र के नागरिकों की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने भगवान हनुमान के चरणों में नमन करते हुए समस्त क्षेत्रवासियो