सिरौली गौसपुर: रायगंज और मरकामऊ में आग लगने से कई बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में शुक्रवार को गेहूं के खेतों में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। रायगंज में शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे गेहूं के खेत में आग लग गई। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे मरकामऊ में रामनरेश के खेत में आग लग गई। कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तहसीलदार ने बताया नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।