बहोरीबंद: साइलो पटोरी खरीदी केंद्र: किसानों के लिए परेशानी का सबब
कटनी में गेहूं खरीदी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है साइलो पटोरी खरीदी केंद्र पर किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए 6 किलोमीटर लंबी कतार में 3-3 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी, भूख-प्यास और अव्यवस्था ने अन्नदाताओं को बेहाल कर दिया है कटनी जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर साइलो पटोरी खरीदी केंद्र के बाहर हजारों ट्रैक्टर-ट्रालियां लाइन में खड़ी हैं।