गुलाना: भारतीय किसान संघ ने मंगलाज वेयर हाउस का निरीक्षण किया, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
भारतीय किसान संघ तहसील गुलाना की टोली ने गुरुवार दोपहर 2 बजे ग्राम किलोदा स्थित मंगलाज वेयरहाउस खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर किसानों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव मिला। टोली ने पाया कि भीषण गर्मी में वेयरहाउस पर किसानों के बैठने के लिए छाया की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।