सोनो: झाझा में कीचड़भरी सड़क पर धान रोपने को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
Sono, Jamui | Aug 2, 2026 झाझा प्रखंड की बरमसिया-परासी मुख्य सड़क पर महापुर गांव के पास सड़क के कीचड़मय होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को एक बजे सड़क पर धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव ने किया। उन्होंने कहा कि हर बार आंदोलन के बाद ही सड़क की मरम्मत होती है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले वर्ष भी धान रोपकर व