अनूपपुर: बरबसपुर के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के बरबसपुर के पास रविवार रात तेज रफ्तार दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अरविंद गुप्ता अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं।