मऊरानीपुर: बंगरा क्षेत्र में शराब ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया हल्ला बोल, एसडीएम से ठेका निरस्त करने की मांग
राजगिर बगरौनी जागीर में प्रस्तावित शराब ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ठेका खुलने से गांव का सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा और नशाखोरी बढ़ेगी। ग्रामीणों ने एसडीएम से ठेका निरस्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि फैसला वापस न होने पर आंदोलन जारी रहेगा।