पीपलदा: चिकित्सा विभाग की टीमो ने जिले में डोर टू डोर 10847 घरों का सर्वे कर लार्वारोधी कार्यवाही की
Pipalda, Kota | Jun 7, 2024 चिकित्सा विभाग की टीमो ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की 743 टीमों ने जिले में 10847 घरों का सर्वे किया। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि मच्छर जनित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा और जागरूकता गतिधियां की गई। सीएमएचओ डॉ जगदीश सोनी ने बताया कि टीमों ने घरों के 18546 कंटेनरों जैसे पानी की टंकियां, कूलर, ड्रम, परिण्डे, गमले, आदि की जांच की।