खरगौन: खरगोन में नेशनल लोक अदालत का बड़ा असर, एक ही दिन में 1740 प्रकरण निपटे, 4 करोड़ से अधिक का अवार्ड
खरगोन जिला मुख्यालय पर आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जहां वर्षों से लंबित राजीनामे योग्य मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति से त्वरित निराकरण किया गया। इस लोक अदालत में न्यायालय स्तर पर गठित सात खंडपीठों के माध्यम से कुल दो सौ अठासी प्रकरणों का निपटारा किया गया, जिनमें तीन करोड़ सत्तावन हजार छह सौ पचहत्तर रुपये का अवार्ड शनिवार सुबह 10:30 बजे