कोंडागांव: जिले के फलोद्यानों के फलबहार की नीलामी 22 से 25 अप्रैल तक होगी
जिला कोंडागांव में उद्यान विभाग के अंतर्गत स्थापित विभिन्न रोपणियों में स्थित आम, लीची, कटहल, नारियल, चीकू एवं अन्य फल वृक्षों के फलबहार की नीलामी निर्धारित तिथियों में की जाएगी।इच्छुक बोलीदाता संबंधित रोपणियों में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 22 अप्रैल कोपाबेड़ा, 23 फरसगांव, 24 अड़ेगा, 25 को टेवंसा में होगी।