वाराणसी की मस्जिदों-ईदगाहों में बकरीद की नमाज की गई अदा, देश की खुशहाली व तरक्की के लिए मांगी गई दुआ
Sadar, Varanasi | Jun 17, 2024 वाराणसी में कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर देहात तक बकरीद पर एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रहे हैं। ईदगाह के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने को अकीदतमंद जुटे हैं, तो मस्जिदों में अमन की दुआ की जा रही है।