चौबेपुर क्षेत्र में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर एक की हुई मौत, पुलिस ने डंपर चालक को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 16, 2024 वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में रविवार सुबह वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर चालक सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार को रौंद दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।