गंगा घाट पर महा आरती का किया गया आयोजन, 51 लीटर दूध से मां गंगा का किया गया अभिषेक
Sadar, Varanasi | Jun 16, 2024 गंगा सेवा निधि द्वारा गंगाजल निर्मलीकरण जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत भव्य गंगा दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया. इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा व अविरल गंगा का संकल्प दिलाकर गंगा दशहरा का शुभारम्भ किया गया. 11,001 दीपों से दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से सजाया गया। साथ ही 51 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया।