कालपी: कालपी तहसील क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं
Kalpi, Jalaun | Apr 17, 2026 कालपी तहसील क्षेत्र से शुक्रवार सुबह 10:30 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि अलग-अलग चार स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया, ग्राम अटरिया में हार्वेस्टर से कटी फसल में आग लग गई, वहीं बाबई चौराहे के जंगल में लगी भीषण आग पर दमकलकर्मियों को करीब 4 घंटे में काबू पाया, नया खेड़ा में खेत की फसल तथा लोदीपुरा में एक मकान में आग लगने की घटना हुई है।