नबीनगर: फुलडीहा भुईयां बिगहा से 100 लीटर देशी महुआ शराब की बरामदगी
नवीनगर प्रखंड के माली थानांतर्गत ग्राम फुलडीहा भुईयां बिगहा से 100 लीटर देशी महुआ शराब को पुलिस ने बरामद किया है । इस संबंध में थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के क्रम में 100 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।