दुधि: विंढमगंज के मालिया नदी पुल पर मिला युवक का शव, ट्रेन हादसे में मौत की आशंका
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवही में मालिया नदी पर बने सरना पुल के पास रेल लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, हटिया–जम्मू तवी एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक यात्री की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत आशंका जताई गई है। मृतक की पहचान 45 संतोष तिर्की पुत्र बाघा तिर्की, निवासी रांची (झारखंड) के रूप में हुई है।