शाहगंज: कौड़िया गांव में आंधी के कारण गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर किशोर की हुई मौत
जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में मंगलवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के सामने बंधी बकरियों को पशुबाड़े में ले जाते समय 16 वर्षीय किशोर पर करीब 12 फीट ऊंची दीवार गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में 4 बकरियां भी मलबे में दबकर मर गईं।