शिवपुरी नगर: थीम रोड पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में दो लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी शहर के व्यस्ततम इलाके थीम रोड पर लक्ष्मी निवास के समीप आज रविवार की दोपहर 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ दो बाइकों की आमने-सामने से हुई ज़ोरदार भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक MP 33 ME 2647 और बाइक क्रमांक MP 07 MX 4097 की आपस में सीधी टक्कर हो गई।