खिजरसराय: उत्कर्ष बैंक के लूट कांड के एक आरोपी को पुलिस ने केनी पहाड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खिजरसराय थाना क्षेत्र केनी पहाड़ के पास से पुलिस ने उत्कर्ष बैंक लूट कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए खिजरसराय थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद केनी पहाड़ तपसी बाबा मंदिर के पास से सुरेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया। जो नवादा जिला के मिसकौर थाना क्षेत्र अदगामा गांव के रहने वाला है।