खिजरसराय: खगड़ी गांव के पास तेज रफ्तार पिकप ने युवक को रौंदा,मौके पर हुई मौत
सरवहदा ओपी क्षेत्र के टेउसा राजगीर मुख्य सड़क खगडी गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला जिससे 32 वर्षीय संजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक खुदई गांव के परमेश्वर महतो का पुत्र हैं। धक्का मारने के बाद ड्राइवर पिकअप लेकर भागने में सफल रहा।सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलने के बाद सरवहदा ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।