फिरोज़ाबाद: सांथी पुल के पास टैक्टर ट्राली असंतुलित होकर गड्डे में पलटी, हादसे में टैक्टर चालक की हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ क्षेत्र के सांथी पुल के पास टैक्टर ट्राली पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। फसल काट कर आ रही टैक्टर ट्राली बेकाबू होकर गड्डे में पलट गयी। हादसे में टैक्टर ट्राली सवार भूरे नामक शक्स की मौत हुयी है। जबकि इसका साथी समंदर गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक शक्स मैनपुरी जिले का निवासी है। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।