खोदावंदपुर: खोदावंदपुर थाना का
एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
एसपी मनीष ने खोदावंदपुर थाना का बुधवार को निरीक्षण कर लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश पुलिस पदाधिकारी को दिया। थाना का निरीक्षण करने आए एसपी ने पीड़ित लोगों के आवेदन पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने, थानाक्षेत्र में सघन गश्ती अभियान चलाने,शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रखने एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।