Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

#जमीनी विवाद,में महिला के साथ घर मे घुसकर दबंगों द्वारा मारपीट का आरोप #तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत लेकर पहुंची सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी महिला ने पुलिस पर विपक्षियों से रिश्वत लेने का लगाया आरोप #खबर बलिया के सिकंदरपुर है जहां थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला (अंजली देवी) ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट, और जबरन कब्जे का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस कांस्टेबल पर रिश्वत लेकर दबंगों का साथ देने का भी गंभीर आरोप लगाया है। #पीड़िता ने बताया है कि वह घर में अकेली खाना बना रही थी तभी 4 लोग घर में घुस आए और मारपीट की। मारपीट के दौरान उसकी10 ग्राम की सोने की सीकड़ी गिर गई।घटना के समय महिला घर में अकेली थी पति दुकान पर थे और बच्चे भी नहीं थे,महिला का आरोप है कि दबंग लोग दरवाजा तोड़कर सामान भी ले गए और उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया,जबकि मामला कोर्ट में लंबित है इसके बावजूद दबंग जबरन कब्जा कर रहे है। #पीड़िता का सबसे बड़ा आरोप पुलिस पर है, पीड़ित महिला ने बताया है कि 29 तारीख को पुलिस आई थी। थाने के सिपाही उमेश यादव ने घर आकर उसका बयान और वीडियो लिया। इसके बाद सिसोटार चौराहे पर गया,जहां विपक्षी ममता शर्मा तथा पिंटू राय नाम के व्यक्ति ने 200-200 के नोट की गड्डी सिपाही उमेश यादव को दी।उस समय दर्जनों लोग मौजूद थे, मेरे बेटे के सामने ये सब हुआ। #महिला ने बताया कि दबंगों ने उसके घर में चारा मशीन और खटिया भी रख दिया है। आरोप है कि पुलिस ने मामले में 151 का चालान कर दिया है। जबकि मेरे घर में घुसकर मुझ अकेली महिला से मारपीट की गई थी, महिला ने बताया है कि सिपाही उमेश यादव जाती बिरादरी के नाम पर पक्षपात कर रहा है ,पीड़िता ने बताया है कि विपक्षी द्वारा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। पीड़िता ने तहसील दिवस पर अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।

Sikanderpur, Ballia | Aug 2, 2026