शिवपुरी नगर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट के पास धरना, 3 माह से आधा मानदेय मिलने से नाराज़, भोपाल में भी प्रदर्शन की तैयारी
शिवपुरी ने आशा, आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ ने आज सोमवार की शाम 5 जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मानदेय भुगतान में लगातार हो रही देरी पर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान उनके द्वारा कलेक्ट्रेट के पास धरना प्रदर्शन किया गया। संघ की जिला अध्यक्ष अल्पना व्यास, महामंत्री सीमा झा, कार्यकारी अध्यक्ष भारती बरैठा सहित पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया।