बेरमो: फुसरो: अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान, 80% से अधिक अंक पाने वाले छात्र सम्मानित
Bermo, Bokaro | Apr 25, 2026 बेरमो क्षेत्र अंतर्गत फुसरो स्थित अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य (10वीं) बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना था। शनिवार समय लगभग साढ़े 10 बजे समारोह के दौरान उन सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।