कन्नौज: एसपी अमित कुमार आनंद की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया गया। एसपी अमित कुमार आनंद ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए हैं। जनता दरबार में कुल 22 फरियादी शिकायती पत्र के साथ पहुंचे हुए थे। एसपी ने थाना प्रभारीयों को गूगल मीट के माध्यम से निर्देश जारी किया।