बदायूं: नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 28 के उपचुनाव में सपा समर्थित अफरीदी ने 587 वोटों से जीत हासिल की
Budaun, Budaun | May 7, 2026 बदायूं में नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 28 के उपचुनाव की मतगणना हुई। इस दौरान काटे का मुकाबला अफरीदी और सलीम अहमद के बीच रहा। पांचवें राउंड में अफरीदी 587 वोटो से विजय घोषित हुए। उन्हें कुल 1238 वोट मिले। दूसरे प्रत्याशी सलीम अहमद को कुल 651 वोट मिले। यह मतगणना सदर तहसील में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।