पनागर: दबंगों ने धोखाधड़ी से महिला की ज़मीन खरीदी, रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी, महिला ने एसपी से लगाई गुहार
तेवर से एसपी आफिस मंगलवार दोपहर 2 बजे पहुची पीड़ित महिला मुन्नी बाई ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया की उसकी बरेला जमतरा में पौन एकड़ जमीन थी।जिसका सौदा तिलहरी के राजेश जैसवाल से 92 लाख में हुआ था।जहा 42 लाख रु की पेमेंट की गई और रजिस्ट्री कर 50 लाख रु के चैक दिए गए।वही बैंक में चैक लगाने पर उसमे स्टॉप पेमेंट लगी थी।वही जब रु मांगे गए तो धमकियां मिली।