कानपुर: गौरवांजलि समिति के कार्यक्रम में कानपुर के डीएम शामिल हुए, बेस्ट स्कूल प्रिंसिपल अवार्ड रेनू अवस्थी को दिया गया
गौरवांजली समिति द्वारा बुधवार को 2 बजे आयोजित कार्यक्रम में कानपुर डीएम ने बेस्ट स्कूल प्रिंसिपल अवॉर्ड से प्रभात पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू अवस्थी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि नई पीढ़ी की शिक्षा से नए भारत का निर्माण होगा अतः सभी नागरिक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार प्रदान करने के लिए आगे बढ़ें।