हैदरनगर: बभंडी पंचायत सचिवालय में पीएम आवास योजना की ग्रामसभा में वंचित लाभुकों ने सूची से नाम गायब रहने पर काटा बवाल
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस वर्ष 2024 की स्थायी प्रतीक्षा सूची के सत्यापन को लेकर बुधवार दोपहर 2 बजे हैदरनगर के बभंडी पंचायत सचिवालय सभागार में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया जितेंद्र सिंह ने की।