मोहनपुर: बीजगड़ा के तिवारीडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दादी पोता हुए गंभीर रूप से घायल
बीजगड़ा के तिवारीडीह गांव के समीप मंगलवार दोपहर 2:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दादी पोता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर पोता दीपक कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया इस संबंध में समुद्री देवी के पुत्र शंभू राय ने बताया कि दीपक अपनी दादी को डॉक्टर से दिखाकर चकाई घर बाइक से वापस आ रहा था