भगवान श्रीकृष्ण पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छतरपुर में जोरदार प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ता मोटे के महावीर मंदिर से रैली निकालते हुए छत्रसाल चौक पहुंचे, जहां उन्होंने कथित तौर पर मौलाना जरजिस अंसारी का पुतला दहन किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
बजरंग दल का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयानों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
फिलहाल संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले में पुलिस और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
💬 आपकी राय क्या है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर लिखें।
#Chhatarpur #BreakingNews #BajrangDal #ShriKrishna #MPNews HindiNews LatestNews BundeliBhaukaalNews NewsUpdate MadhyaPradesh ReligiousNews PublicProtest ChhatarpurNews ViralNews NewsAlert