बटियागढ़: अवैध शराब के परिवहन के आरोप में एक युवक को मगरोन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, 27 पाव देसी शराब और बाइक जब्त की गई
मगरोंन थाना प्रभारी बी एल पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक बाइक से अवैध शराब परिवहन करते युवक को पकड़ा, हरदुआ जामशा निवासी एस कुमार के पास से पुलिस ने 27 पाव देशी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की,थाना प्रभारी बी एल पटेल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर कार्यवाही की गई