बटियागढ़: बरी गांव के पास अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार पिता-पुत्र,रजपुरा थाना पुलिस ने अस्पताल भेजा
बटियागढ़ ब्लाक के बरी गांव के पास बाइक सवार पिता-पुत्र अनियंत्रित होकर गिर गए,हादसे में रामू अहिरवार उम्र 50 वर्ष और पुत्र नीरज अहिरवार उम्र 23 वर्ष घायल हुए जिन्हें रजपुरा थाना डायल 100 वाहन की मदद से इलाज़ के लिए सिविल अस्पताल हटा लाया गया,बताया जा रहा बाइक सवार पिता-पुत्र हटा की तरफ आ रहे थे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होने से दुर्घटना हो गई।