बटियागढ़: उदयपुरा के पास गाय से टकराकर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक चालक, भेजा गया अस्पताल
आज दोपहर उदयपुरा गांव के पास एक बाइक चालक गाय से टकराकर अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया,बताया जा रहा फूलसिंह आदिवासी अपनी पत्नी के साथ प्लेटिना बाइक से गांव वापिस लौट रहे थे तभी सामने गाय आ जाने से टकराकर गिर गया,घटना में बाइक चालक घायल हुए जबकि पत्नी बाल बाल बच गई,स्थानीय लोगो की मदद से 108 वाहन द्वारा घायल फूलसिंह को अस्पताल भेजा