रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के परासी गांव में रविवार सुबह 9 बजे नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में नुक्कड़ सभाओं, संवाद और प्रेरक संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत कर रहा है। अभियान के संचालक समाजसेवी रामचंद्र मौर्य ने ग्रामीणों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया।