घोसी: कोर्रा गांव में आयोजित गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाला गया भव्य कलश यात्रा
स्थानीय प्रखंड के कोर्रा गाँव में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्त्वावधान में 51 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह के करीब आठ बजे कोर्रा यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में करीब ग्यारह सौ की संख्या में पीले वस्त्र में सुसज्जित महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।