पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में स्थित एकमात्र सरकारी चिकित्सा संस्थान मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) की व्यवस्थाएं गंभीर सवालों के घेरे में हैं। हालात ऐसे हैं कि कई ओपीडी में न तो पर्याप्त लाइट की व्यवस्था है और न ही बुनियादी संसाधन उपलब्ध हैं। मजबूरी में डॉक्टरों को मरीजों का इलाज मोबाइल की रोशनी में करना पड़ रहा है।