टांडा: बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए डीएम ने जारी किए निर्देश
Tanda, Rampur | Apr 5, 2026 जनपद में हुई बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से फसलों को हुए नुकसान पर रविवार को शाम पांच बजे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसान (गेहूं, मसूर, सरसों) फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।