चूरू: चूरू में मौसम बदला, तेज हवाओं के साथ बारिश से मिली गर्मी से राहत
Churu, Churu | Jun 6, 2026 चूरू जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। राजलदेसर में भी बूंदाबांदी हुई, लेकिन तेज हवाओं से कोई हानि नहीं हुई। चूरू शहर में शाम को बादल छाए और ठंडी हवाएं चलीं, हालांकि आंधी से घरों में धूल भरने से महिलाओं को परेशानी हुईं।