मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र की सेमरी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को भेजा पीएम
सेमरी गांव निवासी 36 वर्षी कमलेश शर्मा गांव के लोगों का बाल काटकर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की रात 12:00 बजे परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद सो गए। कमलेश घर से बाहर लगे मडहे में लगे बडेर में रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर झूल रही युवक के शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।