सदर: प्रयागराज: पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों पर भाजपा महिला मोर्चा ने विजय उत्सव मनाया, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न
Sadar, Allahabad | May 4, 2026
सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों और परिणामों को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।भारी संख्या में जुटी महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। हाथों में भाजपा के झंडे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर वाले पंखे लेकर जश्न मनाया