सादाबाद: सादाबाद थाना क्षेत्र के कुकटई में जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, फायरिंग व पथराव में 10 लोग हुए घायल
कुकटई में नाली पर स्लिप डालने के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें 10 लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक विवादित जमीन पर प्रधान के द्वारा नाली पर स्लिप पड़वाई जा रही थी जिसका पीड़ित पक्ष के द्वारा विरोध किया गया जिससे आक्रोशित प्रधान पक्ष के तीन से चार दर्जन लोगों के द्वारा पथराव और फायरिंग कर दी गई जिससे पीड़ित पक्ष के 10 लोग घायल हो गए।