कैंपियरगंज: कैंपियरगंज निवासी एसिड अटैक के दोषी को 10 वर्ष की सजा, साथ ही 26 हजार रुपये का जुर्माना
गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में दर्ज एसिड अटैक के मामले में न्यायालय ने आरोपी दुर्गेश वर्मा को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 26 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी और मॉनिटरिंग सेल के प्रयासों से यह सफलता मिली।