अमरोहा: पुलिस ने 348 अपराधियों पर की गुंडा एक्ट की कार्यवाही, लोकसभा चुनाव में बिगाड़ सकते थे माहौल
Amroha, Amroha | Apr 23, 2024 आपको बता दें कि अमरोहा पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट है। यही वजह है कि अमरोहा पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्यवाही कर रही है। अब एसपी के आदेश पर अमरोहा पुलिस ने 348 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जिन अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही हुई है। यह सभी अपराधी लोकसभा चुनाव में माहौल खराब कर सकते थे।