धनघटा: धनघटा के मकदूमपुर पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश राजभर, शोक संवेदना व्यक्त कर प्रधानों की समस्याएं सुनीं
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शनिवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के मकदूमपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत राजकरण राजभर के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर शिवापार गांव पहुंचे, जहां उन्ह