दरभा थाना क्षेत्र में पुलिस को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एमसीपी चेकिंग के दौरान तस्कर स्कॉर्पियो वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए, जबकि वाहन से विलुप्तप्राय दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन बरामद किया गया है। गुरुवार को उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद मिश्रा ने अपनी टीम के साथ ग्राम तीरथगढ़ तिराहा चौक के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे।